फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्हाट्सअप कॉल कर सरपंच पति से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले फोन पर हुआ था युवकों का विवाद
विज्ञापन

- चार के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गुड्ढ़ा गांव में चुनावी रंजिश में गांव के ही युवकों पर सरपंच पति को व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। सरपंच पति समुंद्र ने मामले की प्राथमिकी सिटी थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी दीपक व अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी सतीश और बेदू फरार बताए जा रहें हैं।
विज्ञापन

समुंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह गुरुग्राम में रहते हैं। शनिवार को वह गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीण सतीश के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उसने शनिवार देर रात करीब दस बजे उन्हें कॉल कर गाली गलौज की और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ दीपक और अनिल भी थे। एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी सतीश तथा बेदू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें