फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्याकांड करने का षड्यंत्र रचने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के सामने चाय की दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर निखिल की 13 गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने षड्यंत्र रचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव खेवड़ा निवासी सागर उर्फ अन्नू व मुरथल निवासी रविंद्र उर्फ भिंडा है। दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं मामले में गिरफ्तार नौ अन्य आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह ने 10 अप्रैल को मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके भतीजे निखिल (26) की मुरथल अनाज मंडी के गेट पर चाय की दुकान के पास हत्या कर दी थी। उसे 13 गोली मारी गई थी। पुलिस ने मामले में साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद सामने आया था कि गांव बख्तावरपुर निवासी विपिन व निखिल गुट में रेत के अवैध खनन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-1 की टीम ने बाद में गांव बख्तावरपुर निवासी विपिन व दौलत उर्फ प्रदीप, गांव राजपुर निवासी अमन, गांव मेहंदीपुर निवासी सुमित, यूपी के जिला बागपत के गांव बस्सी निवासी अनुज उर्फ रिचा और अंकुर, यूपी के जिला मेरठ के गांव रसूलपुर जाहिद निवासी राजा हुड्डा व यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी सोनू को काबू किया था। आरोपियों से पांच पिस्तौल, बोलेरो गाड़ी, कार व बाइक बरामद की थी। अब सीआईए में नियुक्त जांच अधिकारी रमेश खत्री की टीम ने षड्यंत्र रचने के आरोप में सागर व रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। सभी 11 आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें