फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्हाट्सएप हैक कर सवा 76 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दिल्ली से गिरफ्तार साइबर ठगी के आरोपी रमेश और शबान। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप अकाउंट हैक करके 76 लाख 20 हजार की ठगी करने के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रमेश शाहदरा का रहने वाला है तो शबान जामा मस्जिद इलाके का निवासी है। आरोपियों से 42 सौ रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, 43 लाख 43 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुंडली की एडसन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत हैं। 25 फरवरी को साइबर थाने में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि कंपनी के मोबाइल नंबर पर सीनियर अफसर साहिल गर्ग के नंबर से एक पेमेंट को लेकर व्हाट्सएप मैसेज आया।
उसमें बताए गए खाते में 76 लाख 20 हजार की पेमेंट डालने के बाद पता चला कि किसी अनजान आदमी ने व्हाट्सएप को हैक करके धोखे से आरपी फेब्रिक्स के खाते में यह पेमेंट करवाई गई है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इससे पहले इस कंपनी के साथ उनकी कंपनी का कोई लेन-देन नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में एएसआई जोगिंद्र, विनित, हवलदार प्रदीप, गुलशन और एसपीओ दिनेश की टीम ने कुछ ही घंटों में ठगी की रकम में से 43 लाख 43 हजार रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवा दिए। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए शाहदरा के रमेश व जामा मस्जिद के शबान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों से 42 सौ रुपये बरामद किए हैं। साथ ही दो मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। पूछताछ के लिए रिमांड खत्म होने के बाद फिर से अदालत में पेश किया तो अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


ऐसे बचें साइबर फ्रॉड से
अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें
निवेश और ट्रेडिंग से संबंधित प्रस्तावों की सत्यता की खुद जांच करें

केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें

कभी ऊंचे मुनाफे के झांसे में न आएं

फ्रॉड के शिकार हो भी जाएं तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नेशनल साइबर पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें