फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लाठी-डंडे और कस्सी से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना बरोदा की पुलिस ने लाठी, डंडों व कस्सी मारकर घायल करने के दो आरोपियों गांव बरोदा निवासी रमेश और राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को गांव बरोदा के प्रवीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह खेती करते हैं।
विज्ञापन

गेहूं कटाई के लिए उन्होंने गांव के ही रमेश को कहा था। जब वे गेहूं कटाई के लिए 16 अप्रैल को खेत में ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गए तो कुछ देर बाद मशीन के साथ रमेश भी वहां पहुंच गया और कहा कि तुम्हारे गेहूं की कटाई नहीं होगी और न कटने देंगे। कारण पूछने पर गाली-गलौच करने लगा।
इस पर वह घर आ गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर कमरे में गया तो रमेश, उसका भाई राकेश व रमेश का बेटा आए और उसे कमरे से बाहर ले जाकर कस्सी, डंडे-लाठी मारने लगे। लड़ाई झगड़े का शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें