फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार में बढ़े अपराध और नशे के मामले : संजय सिंह

Thu, 07 May 2026 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के पत्रकारों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। सोनीपत पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हरियाणा में बढ़ते अपराध, नशा तस्करी और व्यापारियों से रंगदारी मांगने की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पिछड़ती जार ही है।

उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को मौका दे चुकी है लेकिन अब शहरों की सफाई और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए झाड़ू वालों को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आप नगर निकायों में बेहतर सफाई व्यवस्था और पारदर्शी कामकाज करके दिखाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब में हुए बम विस्फोट और मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजे गए नोटिस के मुद्दे पर भी भाजपा को निशाने पर लिया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा और आतंकी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार जवाब देने से बच रही है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और सांविधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है।

भाजपा में विपक्षी नेताओं के शामिल होने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि उनके पास भी सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां हों तो वे भी भाजपा नेताओं की लाइन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में हिंसा और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले पर उन्होंने कहा कि केंद्र और भाजपा की टकराव की राजनीति के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बदले की भावना से की जा रही राजनीति से हिंसा और तनाव बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें