फोटो :04: सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में आईआईसी सैल की तरफ से आयोजित नेशनल स्टार्टअप-डे के प्रेजेंट
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में नेशनल स्टार्टअप-डे के अंतर्गत आयोजित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ट्विंकल अव्वल रही। संस्था प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं के साथ स्टार्टअप दिवस की बधाई दी।
जीवीएम की आईआईसी सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने किया। इस दौरान छात्राओं के लिए भारत के सफल स्टार्टअप विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। 13 छात्राओं में से ट्विंकल ने प्रथम, बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा मानवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की तमन्ना व बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की अपूर्वा ने संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष की छात्रा कीर्ति को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा खुद के बिजनेस के लिए बीएससी नॉन मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा समीक्षा को विशेष प्रशंसनीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन आईपीआर कोर्डिनेटर डाॅ. प्रगति व स्टार्टअप कोर्डिनेटर डाॅ. रेनु ने किया। इस मौके पर प्राचार्या डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आईआईसी संयोजक डाॅ. प्रवीण शर्मा और सहयोगी सदस्यों में प्रीति व अंशु उपस्थित रहीं।