फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवा जिलास्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर इनेलो पदाधिकारियों ने की चर्चा

Sat, 17 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ
विज्ञापन
गन्नौर। इनेलो जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित ब्लाॅक अध्यक्ष के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें 22 जनवरी को होने वाले युवा जिलास्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने बताया कि 22 जनवरी को इनेलो कार्यालय, राठधना रोड सोनीपत में आयोजित सम्मेलन को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला संबोधित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में युवाओं के साथ धोखा हुआ है। रोजगार के अवसर न होने से युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं और प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश त्यागी, महिला जिला अध्यक्ष मंजीत फौगाट, ब्लाॅक अध्यक्ष बिजेंद्र शेखपुरा, अनिल मलिक, सुनील ढाका, आशु त्यागी, भूपेंद्र राठी, विकास मलिक, विक्रम डांगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें