फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी समाज को मेघवाल बनाना बर्दाश्त नहीं : ओम प्रकाश मेहरा

विज्ञापन
फोटो - गुरु रविदास मंदिर में उपस्थित एससी समाज के प्रतिनिधि। स्रोत - प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। गुरु रविदास मंदिर में रविवार को हरियाणा प्रदेश एससी महासभा गोहाना के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहरा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनके समाज को मेघवाल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज सरकार के इस फैसले से रोष में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को उनके समाज के नाम से आपत्ति नहीं होनी चाहिए। गुरु रविदास की वाणी में भी उनके समाज का नाम सामाजिक पहचान और आत्मसम्मान के संदर्भ में आता है। सेना में भी उनके समाज की अलग से रेजिमेंट बनाई गई थी। महासभा ने सरकार से किसी भी निर्णय से पहले समुदाय की भावनाओं, इतिहास और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखने की मांग की। इस अवसर पर धर्मबीर मदीना, रामानंद धनखड़, अशोक बामनिया, राममेहर मान, रामचंद्र, भल्ले राम नरवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें