फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिसाना में नहीं पहुंच रहा ट्यूबवेल का पानी

Wed, 07 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग लेकर विधायक के कार्यालय पहुंची सिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना के लोग इन दिनों पीने के पानी की किल्लत से परेशान हैं। उन्होंने विधायक कार्यालय में पहुंचकर समाधान की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ट्यूबवेल से आपूर्ति किया जा रहा पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच रहा है। सिसाना निवासी रेखा, बबीता, सुमन, सीमा, सुनील, सुनीता, अंजू, ममता व स्वीटी ने कहा कि उन्हें काफी दिनों से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है, मगर प्रेशर नहीं होने के कारण उनके घरों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

अगर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से जलघर से उनके घरों में पानी की आपूर्ति की जाए तो पहुंच सकता है। महिलाओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें