फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक का हाथ कटा, सुपरवाइजर पर मुकदमा

Wed, 07 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते समय श्रमिक का हाथ कटने का मामला सामने आया है। श्रमिक की पत्नी ने सुपरवाइजर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा हॉल बीसवां मील निवासी सोनदेई ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पति भोला महतो राई औद्योगिक क्षेत्र की एनपी पॉली प्लास्ट कंपनी में काम करते हैं। वह कंपनी में पांच साल से हैं। सोनदेई ने बताया कि उन्हें मशीन पर काम करने का कोई अनुभव नहीं है। उसके बावजूद सुपरवाइजर जनार्दन सिंह ने उनके पति को जबरन मशीन पर काम करने के लिए लगा दिया। सुपरवाइजर ने उनके पति को मशीन नहीं चलाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। मजबूरी में मशीन चलाने लगे तो उनका दाहिना हाथ मशीन से कट गया। महिला का आरोप है कि उन्होंने पति का इलाज कराया है। कंपनी के सुपरवाइजर की वजह से उसके पति के साथ घटना हुई है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि वह घायल पति को लेकर कई अस्पतालों के चक्कर लगाती रही। हादसे के बाद सीसीटीवी तोड़कर हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें