फोटो : सोनीपत के गन्नौर उपमंडल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का उद्घाटन करती वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
गन्नौर। उपमंडल अस्पताल में टीबी की जांच तेज और सटीक बनाने के उद्देश्य से नई आधुनिक ट्रूनेट मशीन का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. टीना आनंद ने मशीन का उद्घाटन किया।
डाॅ. टीना आनंद ने बताया कि ट्रूनेट मशीन लगने से टीबी जांच की प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी। पहले जहां पुरानी मशीन से करीब 2 घंटे में केवल 2 टेस्ट ही संभव हो पाते थे। वहीं अब नई मशीन की मदद से 1 घंटे में 4 टेस्ट किए जा सकेंगे। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि समय पर जांच और रिपोर्ट मिलने से टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में तेजी आएगी और मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभदायक साबित होगी, जो दूर-दराज क्षेत्रों से जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। इस अवसर पर डाॅ. रोहतास भल्ला, डाॅ. मोहित, बलवान सिंह, सुनील कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।