फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक ने खराब खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, घायल चालक ने पीजीआई में तोड़ा दम

Sun, 05 May 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास हुए हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। चालक पिकअप खराब होने के कारण उसके पास ही खड़ा था तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल चालक संदीप को पीजीआई रोहतक में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव सेहसवास फिलहाल फरीदाबाद निवासी सुभाष ने बताया कि उनके पास एक पिकअप गाड़ी है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव गोविंदपुर निवासी संदीप बतौर चालक थे। वह गाड़ी में करनाल से दवाइयां भरकर फरीदाबाद आ रहे थे। रात को केएमपी एक्सप्रेस पर पाई गांव के पास पिकअप खराब हो गई। फोन कर उन्होंने इसकी जानकारी रात को उन्हें दी थी। उन्होंने मैकेनिक मिलने तक वहीं रुकने और सुबह गाड़ी को ठीक करवाकर आने की बात कही थी। कुछ ही देर बाद उन्हें किसी ने फोन कर बताया कि उनके चालक व गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और चालक गंभीर है। मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी है। वहीं घायल संदीप को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां से पीजीआई, रोहतक भेजा गया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि चालक की मौत हो चुकी है। सुभाष की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें