फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 350 क्विंटल सरसों लेकर ट्रक चालक गायब

Wed, 30 Apr 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित हैफेड गोदाम से हिसार की आदमपुर मंडी स्थित फैक्टरी के लिए 350 क्विंटल सरसों लेकर निकला चालक ट्रक सहित लापता हो गया। चालक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क नहीं होने के बाद फैक्टरी अधिकारी ने मुरथल थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हिसार की आदमपुर मंडी स्थित श्रीकृष्णा इंडस्ट्रीज के अधिकारी रोहताश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी फर्म ने हैफेड मुरथल से दो गाड़ियों में सरसों मंगवानी थी। इसके लिए उन्होंने 24 अप्रैल को आदमपुर मंडी स्थित एमटीसी ट्रांसपोर्ट के मालिक रामनिवास के कार्यालय में संपर्क किया था। उन्होंने दो गाड़ियों की बुकिंग की थी। रोहताश ने बताया कि 26 अप्रैल को एक गाड़ी फर्म पर पहुंच गई, लेकिन राजस्थान नंबर की दूसरी गाड़ी न तो फर्म पर पहुंची और न ही उसके ड्राइवर व मालिक से मोबाइल पर संपर्क हो पा रहा है। ट्रांसपोर्टर भी कॉल नहीं उठा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक में उनकी फर्म की 350 क्विंटल सरसों है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराकर गबन व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें