सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर गांव जाहरी फाटक के पास इसी गांव के रहने वाले युवक मेहर सिंह (34) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि गांव जाहरी फाटक के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना जीआरपी को दी। जांच में पता लगा कि युवक गांव जाहरी निवासी मेहर सिंह था। बलवान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा मेहर सिंह सोनीपत में ट्रक चलाता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि एक बहन शादीशुदा है। मेहर सिंह अकेला होने के कारण कई-कई दिन घर नहीं आता था। कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।