रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी निवासी विजय कुमार ट्रक लेकर राजस्थान गए थे। वहां से वह बुधवार को ट्रक में लकड़ी का बुरादा भरकर सोनीपत के लिए चले थे। वह वीरवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खरखौदा में रोहतक रोड पर नंदीशाला के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई।
सोनीपत में खरखौदा में रोहतक मार्ग पर बुरादा से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगी देख चालक ने कूदकर जान बचाई। बुरादा भरा होने के कारण आग तेजी से भड़की। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुरादा की आग बुझाने के लिए बुलडोजर मंगवाकर उसे अलग-अलग करना पड़ा।
रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी निवासी विजय कुमार ट्रक लेकर राजस्थान गए थे। वहां से वह बुधवार को ट्रक में लकड़ी का बुरादा भरकर सोनीपत के लिए चले थे। वह वीरवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खरखौदा में रोहतक रोड पर नंदीशाला के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। अंदेशा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। जिस पर उन्होंने ट्रक को रोक दिया और नीचे कूद गए। उन्होंने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग लकड़ी के बुरादे में होने से काबू पाने में परेशानी आ रही थी। जिस पर टीम ने बुलडोजर मंगवाया। बुलडोजर की मदद से बुरादा को उखाड़ा गया और उसे अलग कर पानी डाला गया। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक मालिक को काफी नुकसान हुआ है।