फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनाज मंडी में धान की खरीद बंद कर 75 हजार बैग का उठान किया

Thu, 28 Nov 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में बुधवार को धान की खरीद बंद कर फसल की उठान की गई। मंडी में शाम तक 75 हजार बैग (50 किलो प्रति बैग) का उठान कर दिया गया। मंडी के प्रधान ने दावा किया है कि वह वीरवार सुबह तक 1.5 लाख बैग का उठान कर देंगे। इसके बाद मंडी लगभग खाली हो जाएगी और किसानों को परेशानी नहीं होगी। अनाज मंडी में 20 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

गोहाना की नई अनाज मंडी में अब धान की आवक व खरीद का अंतिम चरण चल रहा है। इन दिनों धान की खरीद 50 से 60 हजार क्विंटल हो रही है, जबकि आवक 60 से 65 हजार क्विंटल हो रही है। ऐसे में धान की फसल की खरीद के साथ उठान नहीं हो रही थी। इसके चलते मंडी में करीब 1.5 लाख बैग से अधिक जमा हो गए थे। वीरवार सुबह तक अधिकतर धान के बैग की उठान कर ली जाएगी।
विज्ञापन




धान की आवक
किस्म क्विंटल
1509 - 524203

डीबी - 10824

शरबती - 240

1121 – 1408627
-



आढ़तियों की मांग पर बुधवार को मंडी में खरीद बंद करके फसल की उठान की गई है। शाम तक 75 हजार बैग की उठान हुई। मंडी में वीरवार को खरीद शुरू कर दी जाएगी।

- सुरेश, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें