फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांग्रेस नेता और चालक जान लेने का आरोपी ट्रॉला चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 06:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता व उनके चालक और गनमैन को टक्कर मारने का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर जाखौली टोल प्लाजा के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना और उनके चालक व गनमैन को टक्कर मारने के आरोपी ट्रॉला चालक नूंह के गांव सिलखो निवासी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे ट्रॉला बरामद कर लिया है।

बुधवार देर शाम केजीपी पर जाखौली टोल प्लाजा के पास पंजाब के बठिंडा स्थित मॉडल टाउन फेस-1 निवासी कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना की डिफेंडर गाड़ी पंक्चर हो गई थी। वह चालक गांव सकलदी निवासी परविंदर व गनमैन गांव सुखलोदी निवासी करनदीप के साथ गाड़ी के पास खड़े थे।
विज्ञापन

पंक्चर बनाने के लिए यूपी के बागपत के गांव डोला के फुरकान को बुलाया था। इस दौरान कर्नाटक नंबर के ट्रॉला ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में खुशबाज सिंह जटाना और चालक परविंदर की मौत हो गई थी। कुंडली थाना पुलिस ने उनके बड़े भाई खुशबेग सिंह जटाना के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


मामले में कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

पहले भी दो मामलों में रहा नामजद

गिरफ्तार आरोपी तहसीम पहले भी सड़क हादसों के दो मामलों में नामजद रह चुका है। उस पर 31 मार्च, 2021 को थाना भोंडसी व 3 अप्रैल, 2024 को थाना सदर नूंह में लोगों को घायल करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें