फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन सरकार में एक लूटता है और दो देते हैं संरक्षण : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत के दिवान फार्म में हाथों में खजूर लिए सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, पूर्व सांसद धर्म
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में जहां एक इंजन लूटने का काम करता है, वहीं बाकी दो इंजन उसका संरक्षण करते हैं। ऐसे में एक इंजन विपक्ष का भी होना चाहिए, जो भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सके। दीपेंद्र हुड्डा सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म व सेक्टर-23 में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर प्रकार का खेल करती है। चुनाव जीतने के बाद अपने वादों को भूल जाती है। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हजारों लोगों के पीले कार्ड बना दिए, चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें काटने का काम कर रही है। ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर कांग्रेस के नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सोनीपत को एजुकेशन सिटी के तौर पर विकसित कर दिया गया था, परंतु भाजपा सरकार में सोनीपत के विकास के लिए कोई नया कदम नहीं उठाया।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने अब फैसला कर लिया है कि मेयर चुनाव में कांग्रेस का साथ देगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत में पहले खजूर के पेड़ लगाने में घोटाला हुआ फिर पेड़ उखाड़ने में घोटाला किया गया। न खजूर मिला न कहीं खजूर का पेड़ मिला। इतना ही नहीं कोरोना काल में सेनिटाइजर घोटाला, सफाई व स्ट्रीट लाइट घोटाला, सीसीटीवी का घोटाला किया गया। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ हाथों में खजूर के डिब्बे लेकर सांकेतिक विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें