फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना टोल टैक्स दिए निकलने की कोशिश, रोकने पर कर्मियों को पीटा

Mon, 26 Jan 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के झरोठी टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने बिना टोल टैक्स दिए गाड़ियां निकालने की कोशिश की। टोल कर्मी ने जब उनको नहीं निकलने दिया तो गाड़ियों में सवार युवकों ने टोलकर्मी व बचाव में आए उसके सहकर्मी की पिटाई कर दी। टोल प्लाजा पर बढ़ती भीड़ को देखकर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल टोल कर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव भदाना निवासी दीपक ने कहा कि वह टोल प्लाजा पर ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान उनकी ड्यूटी लेन-1 पर थी। शनिवार रात आठ बजे सोनीपत की तरफ से तीन स्कार्पियो व एक-एक स्विफ्ट व थार गाड़ियां आईं। उनमें सवार युवक टोल टैक्स न देकर क्राॅस करने देने की बात कही मगर उनको मना कर दिया गया। इस पर उन्होंने स्टाफ की गाड़ियां बताईं।
उन्होंने जब आईडी कार्ड मांगा तो गाली-गलौज करने लगे। गाड़ियों से सात-आठ युवक डंडे लेकर उतरे। कुछ युवक उन गाड़ियों से भी आ गए जो टोल बैरियर क्रॉस करके गाड़ियां खड़ी किए हुए थे। सभी ने उनको लाठी-डंडे व लात-घूसे मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

यह देखकर सहकर्मी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव दूधार निवासी अंकित जब बचाव में आया तो उसे भी पीटा। भीड़ बढ़ती देखकर युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। टोल मैनेजर सुरेश ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। अंकित की सर्जरी करनी पड़ी है। वहीं, दीपक की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें