फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 21 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के गोहाना के गांव बिचपड़ी में तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद भाजपा के प्रदेशाध्यक
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेना के सम्मान में बुटाना मंडल के गांव बिचपड़ी व भैंसवाल मंडल के गांव भैंसवाल में तिरंगा यात्रा निकाली। बिचपड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की पत्नी गीता बड़ौली ने मुख्यातिथि के रूप में यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक व हलका बरोदा से जिला संयोजक प्रदीप सांगवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। गीता बड़ौली ने कहा कि सैनिक हमारे राष्ट्र की शान हैं।
बिजेंद्र मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदीप सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अब गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व की पूरे राष्ट्र में प्रशंसा की जा रही है। तिरंगा यात्रा में पहलवान योगेश्वर, चेयरमैन रजनी विरवानी, डॉ. राममेहर राठी, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के निजी सचिव अमित, सुनील सांगवान, सरपंच भीम, सूरजमल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें