फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संत मुनि तरुण सागर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो - मेन बाजार में मुनिश्री तरुण सागर को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। मेन बाजार स्थित सेंट्रल मार्केट में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने संत शिरोमणि मुनि 108 तरुण सागर की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने संत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने बताया कि मुनि तरुण सागर महाराज दिगंबर जैन परंपरा के प्रभावशाली संत थे। उन्होंने धर्म को केवल मंदिरों तक सीमित नहीं रखा। संत ने धर्म को समाज, राजनीति और जनजीवन से जोड़ा। वे अपने निर्भीक, स्पष्ट और व्यावहारिक विचारों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध थे। उनके प्रवचन कड़वे प्रवचन कहलाते थे। कार्यक्रम में नरेश पांचाल, सीताराम कश्यप, लक्ष्मण सैनी, संदीप, मुकेश हंस, महावीर कश्यप और सोनू शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें