फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 6 को होगा अंडर-17 और अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दक्षिण अफ्रीका में 4 से 6 दिसंबर तक चैंपियनशिप, ट्रायल के लिए दिल्ली में महिला और लखनऊ में पुरुष पहलवानों की होगी भिड़ंत
विज्ञापन

- ट्रायल में शामिल होने के लिए पासपोर्ट और हालिया फोटो अनिवार्य
- उम्र में नहीं मिलेगी छूट, वजन में छूट निर्धारित और दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंडर-17 और अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन की तैयारियां शुरू हो गई। 6 नवंबर को चयन के लिए ट्रायल के आधार पर फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला पहलवानों का चयन किया जाएगा। फाइनल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए दिल्ली में महिला और लखनऊ में पुरुष पहलवानों की भिड़ंत होगी। संघ ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले पहलवानों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। उम्र संबंधी नियमों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि अंडर-17 और अंडर-20 कॉमनवेल्थ फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पोलोक्वाने में 4 से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पहलवानों के चयन के उद्देश्य से 6 नवंबर को सुबह 10 बजे ट्रायल होंगे। महिला पहलवानों का चयन ट्रायल नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम और पुरुषों के फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्गों का ट्रायल लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र (आरसी) साई में होंगे।
विज्ञापन



पदक विजेताओं को पात्रता में किया गया शामिल
10 से 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के भिलाई हुई अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता भी पात्र होंगे। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुई अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेताओं और उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित अंडर-17 ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 के सभी पदक विजेताओं को भी ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



वजन में निर्धारित छूट, दस्तावेज लाना अनिवार्य
ट्रायल के दौरान वजन सीमा में भी निर्धारित छूट दी जाएगी। मुख्य प्रशिक्षकों के सुझाव के अनुसार सभी कुश्ती शैलियों में पहले पांच वजन वर्गों के लिए एक किलोग्राम और ऊपरी पांच वजन वर्गों के लिए दो किलोग्राम तक की छूट रहेगी। प्रतिभागी को अपना पासपोर्ट और हालिया फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में पहलवानों के पिछले प्रदर्शन के परिणामों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें