संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पुदुचेरी में आयोजित होने वाली 5वीं फास्ट 5 सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों का चयन 27 मई को किया जाएगा। ट्रायल हरियाणा खेल विवि राई में लिया जाएगा।
हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक वासवी इंटरनेशनल स्कूल मुथलपेट, पुदुचेरी में आयोजित होगी। इसमें हरियाणा की पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ट्रायल प्रक्रिया 27 मई से शुरू होगी। खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा।
खिलाड़ियों को नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया 2026-27 की रजिस्ट्रेशन स्लिप व आधार कार्ड की मूल प्रति और फोटो कॉपी साथ लानी होगी।