फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला पहलवानों के ट्रायल 16 अक्तूबर तक स्थगित, पुरुष पहलवान आज लखनऊ में चयन के लिए भिड़ेंगे

Wed, 14 Oct 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कजाकिस्तान में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। भारतीय कुश्ती संघ ने महिला पहलवानों के चयन ट्रायल दो दिन के लिए स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन

पहले यह ट्रायल 14 अक्तूबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने थे लेकिन अब 16 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, ग्रीको-रोमन व फ्री स्टाइल शैली के पहलवानों के चयन ट्रायल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्तूबर को लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्र में होंगे।
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से मंगलवार को जारी पत्र के अनुसार महिला कुश्ती टीम की मुख्य प्रशिक्षक के अनुरोध पर ट्रायल की तारीख बदली गई है। संघ ने चयन प्रक्रिया में कुछ ऐसे पहलवानों को अवसर देने का भी निर्णय लिया है, जो वीजा नहीं मिलने के कारण अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके थे।
विज्ञापन

अहिल्या शिंदे को 55 किलोग्राम भार वर्ग में मौका :
चयन समिति ने अहिल्या शिंदे के मामले पर विचार करते हुए उन्हें चयन ट्रायल में अवसर देने का निर्णय लिया है। उनका चयन 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ था, लेकिन अमेरिकी दूतावास से वीजा नहीं मिलने के कारण वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं। ग्रीको-रोमन कुश्ती के मुख्य प्रशिक्षक ने भी इसी कारण प्रतियोगिता से वंचित रहे पहलवानों को अवसर देने की सिफारिश की थी। महिला पहलवानों के बीच होंगे चार मुकाबले सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि महिला कुश्ती के लिए चार भारवर्ग में मुकाबले होंगे। 50 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम और प्रवीण, 55 किलोग्राम में मीनाक्षी और अहिल्या शिंदे, 57 किलोग्राम में सिमरन और नेहा शर्मा तथा 62 किलोग्राम में तपस्या और नेहा के बीच मुकाबला होगा।
ग्रीको-रोमन के ट्रायल 14 अक्तूबर को :
ग्रीको-रोमन शैली के चयन ट्रायल 14 अक्तूबर को लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र में ही आयोजित किए जाएंगे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष और समर्थ, 77 किलोग्राम में सुनील और रोहित तथा 87 किलोग्राम में नितेश एवं निखिल के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा 97 किलोग्राम में जोगिंदर और हरदीप, 130 किलोग्राम में लवप्रीत और धीरज मलिक के मुकाबला होगा। फ्रीस्टाइल में सागर जागलान और यश के बीच मुकाबला फ्रीस्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम भार वर्ग में सागर जागलान और यश आमने-सामने होंगे। 125 किलोग्राम में रजत रुहिल और जसपूर्ण सिंह के बीच मुकाबला होगा। इन मुकाबलों के जरिये विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन की दावेदारी तय होगी।
सुबह सात बजे होगा वजन, दो किलोग्राम की छूट :
ट्रायल वाले दिन सुबह सात बजे पहलवानों का वजन लिया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षकों के सुझाव पर दो किलोग्राम तक वजन की छूट दी जाएगी। चयन मुकाबलों की निगरानी योग्य तकनीकी अधिकारी करेंगे। संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में सभी संबंधित पहलवानों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को निर्धारित व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें