फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 31 अगस्त को दिल्ली में होंगे ट्रायल, आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नार्वे में अक्तूबर में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 31 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल होंगे। इसके लिए पहलवानों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आना जरूरी किया गया है। रिपोर्ट के बिना किसी भी पहलवान को ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नार्वे के ओस्लो शहर में 2 से 10 अक्तूबर तक सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए 31 अगस्त को दिल्ली में रखे गए ट्रायल में वही पहलवान हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीता हुआ है। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि वहां सीनियर वर्ग के फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिलाओं के सभी 10 भारवर्ग के ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल सुबह 9 बजे शुरू होगा, लेकिन उससे पहले सात बजे वजन किया जाएगा। पहलवानों को वजन में दो किलोग्राम की छूट दी जाएगी। उनके अनुसार इस बार संक्रमण को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है, क्योंकि ट्रायल में काफी पहलवान हिस्सा लेंगे। संक्रमण न फैल सके, उसको देखते हुए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मंगवाई गई है, जो तीन दिन पुरानी होनी जरूरी है। इस ट्रायल के बाद विश्व चैंपियनशिप में जाने वाले पहलवानों के साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वालों के लिए नेशनल कैंप लगाया जाएगा, जिससे चैंपियनशिप से पहले पहलवान बेहतर तैयारी कर सके और वह कोरोना काल में आने वाली कमियों को दूर कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें