संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कप के सीनियर ओपन वर्ग के लिए पुरुष एवं महिला के ट्रायल लिए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक गुरुग्राम और पलवल में होने वाले कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल के लिए टीमों के चुना जाएगा।
डीएसओ ने बताया कि जिले के विभिन्न खेल मैदानों में ट्रायल लिए जाएंगे। कबड्डी (पुरुष/महिला) टीम का ट्रायल सुबह 10 बजे गन्नौर नगर पालिका स्टेडियम में होगा। वॉलीबॉल के लिए सुबह 10 बजे खरखौदा के प्रताप स्कूल, खो-खो के लिए बीसवां मील स्थित जीएमएसएसएस स्कूल में ट्रायल होेंगे।
हैंडबॉल का ट्रायल सुबह साढ़े 11 बजे सोनीपत के सुभाष स्टेडियम, फुटबॉल का सुबह 10 बजे पुरखास के राजीव गांधी खेल परिसर तो बास्केटबॉल का दोपहर 2 बजे सीआरजेड स्कूल में ट्रायल होगा। प्रतिभागियों को ट्रायल के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र या स्कूल से जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट लाना होगा।