फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीसवां मील बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर सफर कठिन

Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :03: सोनीपत में बीसवां मील के पास स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे की बदहाली आसपास के गांवों के साथ राई व जठेड़ी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए भी परेशानी का पर्याय बना है। हाईवे पर पानी निकासी न होने के कारण यहां दूषित पानी का तालाब बन चुका है, जिसमें से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर लंबे समय से भरा पानी राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों की रोजाना की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। दूषित पानी और हाईवे पर बन चुके गड्ढों के चलते वाहनों से लेकर ढुलाई खर्च तक पर गहरा असर पड़ रहा है।
राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का कहना है कि हाईवे पर भरे दूषित पानी के कारण उनका रोजमर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय स्तर पर माल भेजने वाले ई-रिक्शा व छोटे टेंपो पानी में फंस जाते हैं, जिससे समय पर डिलिवरी असंभव हो जाती है।
विज्ञापन

कई कंपनियों में कच्चा माल पहुंचने में देरी हो रही है, जबकि तैयार माल भी जोखिम उठाकर भेजना पड़ रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि इस मार्ग से जाने वाले भारी वाहनों के एक्शल गड्ढों के कारण टूटने का डर बना रहता है। दूषित पानी से वाहनों के पार्ट खराब हो रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।



शहीद के नाम पर मार्ग, फिर भी बदहाल

बढ़मलिक से लेकर जठेड़ी गांव के पास सड़क पर पानी ही पानी है। यह मार्ग शहीद मेजर सत्यप्रकाश के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति खराब होना चिंताजनक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतिहास और सम्मान के नाम पर सड़क का नाम दिया है तो इसकी सुध भी लेनी चाहिए।




लंबे समय से भरा दूषित पानी बदबू फैलाने के साथ बीमारी का कारण बन रहा है। दूषित पानी से निकलने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उद्योगपतियों के लिए छोटे वाहन व ई-रिक्शा से माल ढुलाई कराना इस मार्ग में परेशानी का सबब बन जाता है। इस मार्ग से जल्द दूषित पानी की निकासी कराकर टूट चुके मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए।

- भूपेंद्र चौधरी, उद्योगपति




हाईवे से निकासी न होने से हालत दिन-ब-दिन और बिगड़ रहे हैं। निकासी की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। पानी भरे रहने की समस्या कोई नई नहीं है। कभी अस्थाई निकासी होती भी है तो कुछ दिनों में हालात फिर वैसे ही हो जाते हैं। राई औद्योगिक क्षेत्र के हजारों श्रमिक भी बढ़मलिक व जठेड़ी में रहते हैं। उनके लिए आवागमन बड़ी परेशानी बन जाता है। हाईवे पर उचित निकासी तंत्र विकसित किया जाए ताकि औद्योगिक क्षेत्र और गांव दोनों की पुरानी समस्या का समाधान हो सके।

- महेंद्र गोयल, प्रधान राई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन




स्टेट हाईवे पर भरे दूषित पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा। इसे लेकर स्थानीय विधायक कृष्णा गहलावत लगातार प्रयासरत थीं। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मार्ग का उद्धार जल्द ठेकेदार के माध्यम से करवाने की घोषणा कर दी है। जल्द इस परेशानी का हल निकल सकेगा।

- पुनीत राई, पार्षद नगर निगम सोनीपत

फोटो :03: सोनीपत में बीसवां मील के पास स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो :03: सोनीपत में बीसवां मील के पास स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो :03: सोनीपत में बीसवां मील के पास स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो :03: सोनीपत में बीसवां मील के पास स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें