फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट व लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 21 : सोनीपत में सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सदर पुलिस ने युवक का रास्ता रोक कर मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में सन्नी निवासी गांव मटिण्डु को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सन्नी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बक्सर (बिहार) निवासी सुशील ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह डिलिवरी बॉय के रूप में कार्यरत है और खरखौदा से सोनीपत की ओर बाइक से जा रहा था। नंदी गौशाला के सामने रात करीब 10  बजे पीछे से चार बाइक सवार लड़कों ने उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उससे लगभग 15,800 रुपये तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में अकिंत, उज्ज्वल और जुगनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को चौथे आरोपी सन्नी को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें