फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेहोश होेने तक ट्रांसपोर्टर को रॉड और सरिये से पीटने का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बहालगढ़ क्षेत्र में रास्ते से ट्रैक्टर हटवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद झड़प में बदल गया। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर पर एक व्यक्ति ने उनके कार्यालय में घुसकर हमला कर दिया। ट्रांसपोर्टर पर रॉड और सरिये से हमला किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बढ़खालसा निवासी सुमित ने बहालगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि गांव खेवड़ा रोड स्थित शिवानी फैक्टरी की जमीन पर बने गोदाम में उनका ट्रांसपोर्ट कार्यालय है। शुक्रवार को तीसरे पहर वह कार्यालय में मौजूद थे। इस दौरान प्लॉट नंबर छह के मालिक गांव असावरपुर निवासी विनोद ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें उतरवा रहे थे।
विज्ञापन

सुमित के अनुसार उन्हें अपनी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी बाहर निकालनी थी। उन्होंने विनोद से ट्रैक्टर-ट्रॉली हो हटाने के लिए कहा तो उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विनोद गाली-गलौज करने लगा जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सुमित ने बताया कि विवाद बढ़ने पर वह अपने कार्यालय के अंदर चले गए। कुछ देर बाद विनोद अपने साथ 5-6 युवकों को लेकर आया और सरिये और रॉड से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उनकी तब तक पिटाई की गई जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर गए। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें