फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर चाकू से हमले का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 07:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने आरोप लगाया कि अश्लील हरकत करने और उसका विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत की और जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी के पक्ष में उसकी पत्नी और बच्चे भी आ गए। महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उन्हें धमकाने और दबाव बनाने का प्रयास किया। राई थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें