फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल की मशीनों के स्पेयर पार्ट्स की खरीद में बरते पारदर्शिता : डीसी

Wed, 20 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पेराई सीजन के लिए मरम्मत कार्य में तेजी लाने और मशीनों के पार्ट्स की खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे मशीनों की मरम्मत कार्य को समय से कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह अपने लंबित कार्य को जल्द से पूरा कर लें। किसी भी लापरवाही के लिए अधिकारी व कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में सात मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की व सभी मुद्दों पर आपसी समन्वय के साथ हल करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा, सीएओ जितेंद्र शर्मा, मुख्य अभियंता अनिल चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें