फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 33 केवी बिजलीघर में बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता, कटों से मिलेगी राहत

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित 33 केवी बिजलीघर में बदले जा रहे ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में बिजली निगम की ओर से 33 केवी बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। दोनों पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जा रहा है। क्षमता बढ़ने के बाद ओवरलोड के कारण बार-बार लगने वाले बिजली कटों से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिजलीघर में फिलहाल 8-8 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। गर्मी सहित अन्य समय में बिजली की मांग बढ़ने के कारण इन ट्रांसफार्मरों पर काफी अधिक लोड आने से अकसर बिजली कट लगाने पड़ रहे थे। ओवरलोड की स्थिति के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने और बार-बार कट लगने की समस्या से शहरवासी लगातार परेशानी झेल रहे थे। अब इन दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 12.5-12.5 एमवीए की जा रही है। इससे पावर हाउस की कुल क्षमता में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और मौजूदा लोड को संभालने में आसानी होगी। ट्रांसफार्मर बदलने का काम फिलहाल प्रक्रिया में है।

पहला 12.5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर वीरवार को चालू कर दिया जाएगा। इसके चालू होने से बिजली के मौजूदा लोड में काफी राहत मिलेगी। वहीं, दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अगले एक-दो दिन में अपग्रेड कर चालू करने की योजना है। जिस पर भी काम जारी है।
विज्ञापन


दोनों ट्रांसफार्मरों के अपग्रेड होने के बाद बिजलीघर की क्षमता बढ़ जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होने के साथ ही ओवरलोड की समस्या कम होगी और शहरवासियों को बार-बार लगने वाले बिजली कटों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-रवि कुमार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें