फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कानूनगो व 61 पुराने पटवारियों के हलके बदले

Sat, 08 Oct 2016 12:32 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पटवारी को हिदायत देते तहसीलदार। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार रोकने व जमाबंदी का रिकार्ड ऑन लाइन करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक फेरबदल किया गया है। तत्काल प्रभाव से सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा तहसील व राई और खानपुर कलां उप तहसील के 12 कानूनगो व 61 से ज्यादा पुराने पटवारियों के हलके बदल दिए गए हैं। वहीं, नए 31 पटवारियों को ड्यूटी दे दी गई है। डीसी ने यह कदम राजस्व विभाग में पारदर्शिता लाने, भ्रष्टाचार रोकने व नए पटवारियों को ड्यूटी देने के लिए उठाया है।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामले में राजस्व विभाग किसी से कम नहीं हैं। पुलिस के बाद राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा रिश्वत के केस पकड़ में आते हैं। चार दिन पहले ही विजिलेंस ने जाहरी गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर पुराने तहसील में छापा मारा था। आरोप था कि पटवारी पवन व उसके सहायक जसबीर ने इंतकाल का रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी, लेकिन विजिलेंस टीम के आने से पहले ही पटवारी व उसका सहायक फरार हो गए। विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए सहायक को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पटवारी अब भी फरार है। मामले को देखते हुए व नए पटवारियों को ड्यूटी देने के लिए डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार व चारों तहसीलदार की मीटिंग ली। फैसला हुआ कि न केवल नए पटवारियों को हलके दिए जाएं, बल्कि पुराने सभी पटवारियों के हलके बदल दिए जाएं।

दो दिन में ऑनलाइन करें जमाबंदी का रिकॉर्ड
डीसी ने पटवारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे दो दिन में अपने एरिया का रिकार्ड ऑनलाइन करें। सोमवार को खुद डीसी न केवल नए पटवारियों की मीटिंग लेंगे, बल्कि सभी तहसीलदार से ऑनलाइन डाटा की रिपोर्ट भी लेंगे। रिकार्ड ऑनलाइन करने के लिए पुराने पटवारियों को कंप्यूटर ऑपरेटर दिया गया है, जबकि नए पटवारियों को खुद ही डाला ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए उन्हें ऑपरेटर नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


पांच साल बाद व्यापक स्तर पर फेरबदल
राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई नियम नहीं है कि तय समय अवधि के बाद पटवारी या कानूनगो का हलका बदल दिया जाए। कई बार शिकायत मिलने पर एक माह में भी हलका बदल दिया जाता है। हालांकि व्यापक स्तर पर राजस्व विभाग में बदलाव पांच साल बाद हुआ है।

पवन की रिपोर्ट डीसी को भेजी
तहसीलदार सोनीपत हितेंद्र कुमार ने बताया कि विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद से शहजादपुर हलके का पटवारी पवन गैर हाजिर चल रहा है, जिसकी रिपोर्ट डीसी को भेज दी है। साथ ही उसके हलके का चार्ज नए पटवारी संदीप कुमार को दिया गया है।

किस तहसील व सब-तहसील में आए नए पटवारी
तहसील        संख्या
सोनीपत        8
गोहाना         9
खरखौदा        4
गन्नौर        3
राई सब तहसील    3
खानपुर कलां ..    2
जिला राजस्व कार्यालय 2

सीएम ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए तहसील स्तर पर सख्त कदम उठाने की हिदायत दी हुई है। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की कई शिकायत मिल चुकी है। दूसरा, इंतकाल का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। ऐसे में नए पटवारियों को एडजेस्ट करते समय पुराने पटवारियों के भी तत्काल प्रभाव से हलके बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन

-केएम पांडुरंग, डीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें