फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार, पुलिस ने बचाया परिवार

Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
car - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहट गांव में पूजन सामग्री बहाने आया परिवार हादसे का शिकार होने से बच गया। खरखौदा के वार्ड न. 5 निवासी गगन खुराना अपनी पत्नी व बच्ची प्रकृति के साथ रोहट नहर पर पूजा की सामग्री बहाने आया था। जैसे ही वह नहर की तरफ कार घुुमाने लगा तो कार की ब्रेक की बजाय रेस दबने से कार नहर में चली गई। वहां मौके पर तैनात पीसीआर कर्मियों ने सूचना सदर थाना प्रभारी अजय मलिक को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने मौके पर टीम को भेजा और पुलिसकमियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को नहर से सकुशल निकाल लिया। थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि रोहट गांव के पास नहर में एक कार गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर ईश्वर सिंह और अशोक कुमार को भेजा। ग्रामीणों की मदद से दंपति और बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें