फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग के कारण प्रभावित रहा रेलमार्ग

Sun, 03 Jul 2016 01:31 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
इंटर ला‌किंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नई रेल लाइन को जोड़ने के लिए दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम दूसरे दिन शनिवार को जारी रहा। इस कारण स्टेशन से होकर गुजरने वाली करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया। रेल बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के प्रभावित होने पर यात्रियों को मजबूर बसों पर दिल्ली व चंडीगढ़ की तरफ यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुक्रवार की तरह शनिवार को बस अड्डे पर बने दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। कभी-कभार सफर करने वाले यात्रियों को इस संबंध में कम जानकारी होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। फिलहाल रेल यात्रियों को आज और ट्रेनों की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


दो पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला
प्रात: 5.35 बजे कुरुक्षेत्र से चलने वाली 64462 कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली मेमू को प्रात: 6.35 बजे चलाई गई।
प्रात: 6:00 बजे कुरुक्षेत्र से चलने वाली 64452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. मेमू प्रात: 6.45 बजे चली।
वहीं, 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्स. को पानीपत में 30 मिनट के लिए रोका गया, उक्त ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब घंटा भर देरी से स्टेशन पहुंची।

रोडवेज के सहारे हजारों यात्री
ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों को रोडवेज बसों की तरफ रुख्र करना पड़ा। हालांकि रोडवेज बसों ने यात्रियों को राहत दी। रोडवेज महाप्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे रूटों की बसों को दिल्ली व पानीपत की तरफ भेजा गया। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का परिचालन किया। अतिरिक्त बसों की कुल संख्या व आमदनी का ब्यौरा कल तक ही पूरा हो पाएगा। रोडवेज की तरफ से वाले दो दिन भी बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। शनिवार को 157 बसेें दौड़ाई गई।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं रद्द
गाड़ी का नाम
दिल्ली जं.-पठानकोट एक्सप्रेस
फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन एक्स.
नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली एक्स.
जनशताब्दी एक्स.
दिल्ली जंक्शन-पानीपत मेमू
नई दिल्ली-सोनीपत मेमू
सोनीपत-साहिबाबाद मेमू
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू
कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. मेमू
दिल्ली जं.-पानीपत मेमू
पानीपत-गाजियाबाद मेमू
पानीपत-नई दिल्ली-पानीपत मेमू
दिल्ली जं.-पानीपत-दिल्ली जं. मेमू
दिल्ली जं.-कालका पैसेंजर
पानीपत-गाजियाबाद-पानीपत मेमू
--
इन गाडिय़ों का किया रूट डायवर्ट
गाड़ी का नाम            डायवर्ट
ऊंचाहार एक्स.            खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला
हावड़ा-कालका मेल            खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला
इंदौर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्स.    नई दिल्ली-जाखल-धुरी-लुधियाना
पश्चिम एक्स.                नई दिल्ली-रोहतक-पानीपत
सरयू यमुना एक्स.            मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला
जम्मू मेल                दिल्ली जं.- जाखल-धुरी-लुधियाना
मूरी एक्स.                अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा
हावड़ा-कालका मेल            अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा
ऊंचाहार एक्स.            अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा
जम्मू मेल                लुधियाना-धुरी-जाखल-दिल्ली जं.
पश्चिम एक्स.                पानीपत-रोहतक-शकूरबस्ती-नई दिल्ली
झेलम एक्स.                लुधियाना-धुरी-जाखल- नई दिल्ली
सरयू यमुना एक्स.            अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद
अमृतसर-कटिहार एक्स.        अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ

3 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
गाड़ी का नाम
फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का एक्स.
दिल्ली जंक्शन-पानीपत मेमू
नई दिल्ली-सोनीपत मेमू
सोनीपत-साहिबाबाद मेमू
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू
कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. मेमू
दिल्ली जं.-पानीपत मेमू
पानीपत-गाजियाबाद मेमू
पानीपत-गाजियाबाद-पानीपत मेमू

इन ट्रेनों का किया रूट डायवर्ट
गाड़ी का नाम        डायवर्ट
पश्चिम एक्स.     नई दिल्ली-रोहतक-पानीपत
सरयू यमुना एक्स.    मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला
मूरी एक्स.        अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा
जम्मू मेल                लुधियाना-धुरी-जाखल-दिल्ली जं.
जनशताब्दी एक्स.        पानीपत-रोहतक-नई दिल्ली

नए टाइम पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन
तीन जुलाई को पानीपत से प्रात: 10 बजे चलने वाली पानीपत-दिल्ली जं. मेमू ट्रेन दोपहर 12 बजे चलेगी। अमृतसर-कोचुवेल्ली एक्स. को 50 मिनट के लिए अंबाला-सांदल कला स्टेशन के बीच रोका जाएगा। अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्स. को 10 मिनट के लिए सांदल कलां स्टेशन पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें