पानीपत जिले के दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे की ओएचई लाइन टूटने से दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर घंटों तक बाधित रहा। इससे रेलयात्रियों को काफी परेशानी हुई। दो पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया।
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन को दीवाना रेलवे स्टेशन पर ही रोक कर आगे जाने के लिए रद कर दिया गया। यात्रियों की परेशानियों को देखने हुए रेलवे विभाग ने चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली तक पैसेंजर बना दिया। ओएचई लाइन के टूटने से अंबाला से दिल्ली जा रही दर्जनभर टे्रनें अपने निर्धारित समय से लेट रहीं।