फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के गुणा-भाग को नहीं समझ पा रहे उपभोक्ता

Wed, 07 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं के बीच लगातार बढ़ती जा रही नाराजगी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए सिरदर्दी बनती जा रही है। नए काउंटर खुलने के बाद भी आम उपभोक्ताओं की शंकाएं दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आ रहा कि औसत बिल से अचानक ही उन्हें लगभग दुगुने बिल कैसे थमा दिए गए। हालांकि, इस बार बिल में हुई बढ़ोतरी को समझना आम उपभोक्ताओं के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। इस साल बढ़ाए गए बिल से जहां कम खपत वाले बिजली उपभोक्ताओं को खास अंतर नहीं पड़ेगा, वहीं ज्यादा यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को सीधा इसका बोझ पड़ेगा।

इस बार के बिल में हैं कई झोल
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जो इस साल बिजली बिल बढ़ाने का फैसला किया है इनमें एक साथ कई उलझने हैं। असल में बढ़ोतरी की घोषणा अप्रैल माह में की जा चुकी थी, लेकिन उपभोक्ताओं को उस दौरान पहले ही बिल भेजे जा चुके थे।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के बिल में जोड़ दी गई। पहले 250 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 4.50 प्रति यूनिट की दर से ही पैसे वसूले जा रहे थे। जबकि नए नियम लागू होने के बाद उपभोक्ता को 51 से 100 यूनिट के बीच खपत आने पर उसे 2 रुपये 70 पैसे की बजाय 4.50 पैसे की दर से बिल वसूला जाएगा। वहीं, खास बात यह है कि इनमें 500 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को कोई सब्सिडियरी नहीं मिलेगी।

पहले ऐसे लगता था चार्ज                अब यह रहेगा पैमाना
यूनिट                चार्ज            यूनिट            चार्ज
0 से 40 यूनिट         2.70 रुपये        0-50            2.70 रुपये
41 से 250 यूनिट        4.50 रुपये        51-100        4.50 रुपये
251 से 500 यूनिट        5.25 रुपये        0-250        5 रुपये
500-800 यूनिट        5.98 रुपये        251-500        6.05 रुपये
800 से ऊपर            5.58 रुपये        500 से ऊपर        6.75 रुपये

अधिक यूनिट की खपत वाले होंगे प्रभावित
इस बिल बढ़ोतरी के बाद सिर्फ अधिक बिल की खपत वाले उपभोक्ता ही प्रभावित होंगे न कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता। चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली की खास खपत न होने से कोई आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा, जबकि शहरी क्षेत्र में अधिक यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं पर ही इसका प्रभाव पड़ेगा।

एरियर की वजह से पड़ा बोझ
इस बार पिछले माह के बिल जुड़ने से इस बार उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ पड़ा। इससे अब अगले माह उपभोक्ताओं के बिल पूरी तरह सामान्य होंगे। हालांकि 5 से 7 प्रतिशत बिजली बिल में बढ़ोतरी व फ्यूल सरचार्ज में हुई बढ़ोतरी की वजह से बिल अधिक आए।

इस बार जो बिल बढ़ाए गए हैं इससे कम यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। संशोधित की गई दरों का प्रभाव अधिक यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।
एसएन शर्मा, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम

गीता भवन चौक पर बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके आम आदमी पार्टी के संयोजक विमल किशोर ने कहा कि सरकार पेट्रोल पर वैट और सर्विस टैक्स बढ़ाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर सभी कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्रित होंगे और उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर राहुल, पूजा, अर्चना, संदीप, अनिल, सुमित, प्रवीन, देशराज, जयभगवान, तरुण, महेश, नोनी, दिलराज, वेदप्रकाश, विजय व कृष्ण मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें