फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Sat, 15 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
ट्रेन रद्द - फोटो : sonipat
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को अप-डाउन की तीन ट्रेनें रद्द होने से रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने के कारण पूछताछ खिड़की पर लाइन लगी रही। यात्री इधर-उधर भटकते नजर आए। 
विज्ञापन

शाम 4:38 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 54303 दिल्ली-कालका पैसेंजर ट्रेन, शाम 5:50 बजे आने वाली गाड़ी संख्या 64451 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन रद्द हो गई। वहीं, रात 10:28 बजे पानीपत से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 64466 रद्द रही। शाम के समय अपने घर जाने के लिए लोगों को ट्रेन रद्द रहने पर रोडवेज बसों व निजी वाहनों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सोनीपत स्टेशन पर अप व डाउन लाइन की तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। हेड ऑफिस से उन्हें ट्रेनों के रद्द होने की सूचना मिल गई थी। ट्रेन रद्द होने के सही कारणों का सही पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें