फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पंचर बोलेरो में फॉर्च्यूनर की टक्कर; क्लीनर की मौत, चालक गंभीर

Mon, 24 Feb 2025 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम की स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटवाया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचर हुई पिकअप बोलेरो को पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फॉर्च्यूनर में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रीतम अपने क्लीनर योगेश के साथ पिकअप बोलेरो में बहालगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे, गाड़ी का टायर पंचर हो गया। योगेश गाड़ी से उतरकर पंचर चेक करने लगा, जबकि प्रीतम अंदर ही बैठा रहा।

विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सड़क पर खड़े योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी के अंदर बैठे चालक प्रीतम का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


फॉर्च्यूनर सवार भी हुए घायल
हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागरिक अस्पताल भिजवाया।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम की स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटवाया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें