सोनीपत में दिल्ली नंबर की कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर मोड़ है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
सोनीपत के गांव ककरोई के पास कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों के साथ ही कार को बाहर निकालने के बाद पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला
पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहर के बीच से गुजरने वाली सडक़ पर सोमवार दोपहर बाद दिल्ली नंबर की कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर मोड़ है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में क्रेन बुलाकर कार को निकाला जा सका। पुलिस कार के अंदर युवकों की पहचान के लिए कागजात की तलाश कर रही है। कार के नंबर से भी युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कार दिल्ली नंबर की है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जांच अधिकारी के अनुसार
कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन कार सवार युवकों को बचाया नहीं जा सका। कार से तीन युवकों के शव मिले है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। उसके नंबर के आधार पर शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।