फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कुंडली में बिजली की तार ठीक करते समय दर्दनाक हादसा, लोहे की सीढ़ी 11 KV लाइन से टकराने से ALM की मौत

Thu, 30 Jul 2026 01:53 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सुधीर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पिछले 7 वर्षों से बिजली निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आज सुबह करीब 11:30 बजे वे पेपर मिल कॉलोनी में 11 केवी रसोई फीडर की टूटी तार को ठीक करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 11 केवी रसोई फीडर की तार ठीक करने गए बिजली निगम के असिस्टेंट लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव लूना माजरा निवासी सुधीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परमिट लेकर काम पर पहुंचे थे सुधीर
मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पिछले 7 वर्षों से बिजली निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आज सुबह करीब 11:30 बजे वे पेपर मिल कॉलोनी में 11 केवी रसोई फीडर की टूटी तार को ठीक करने पहुंचे थे। काम शुरू करने से पहले उन्होंने बाकायदा पावर हाउस में कॉल करके परमिट भी लिया था।

विज्ञापन


अचानक लोहे की सीढ़ी टकराने से लगा तेज झटका
हादसा उस समय हुआ जब काम के दौरान छत पर रखी लोहे की सीढ़ी अचानक पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज 11 केवी लाइन से टकरा गई। सीढ़ी के लाइन से संपर्क में आते ही सुधीर को जोरदार करंट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें