फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग दौड़ा रहा था स्कूटी, कोई कागजात तक नहीं मिला तो 30 हजार का चालान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के दयाल चौक से स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक नाबालिग का 30 हजार रुपये का चालान काटने का मामला सामने आया है। किशोर के पास कई कागजात तक नहीं मिले। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके चालान काटे जा रहे हैं। नाबालिग के वाहन चलाने से उसके साथ ही अन्य के साथ भी हादसा होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

शहर के दयाल चौक के पास से एक किशोर स्कूटी लेकर जा रहा था। रविवार को जब ट्रैफिक पुलिस दयाल चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी तो किशोर को रोक लिया गया। उसे कागजात दिखाने को कहा तो कागजात नहीं दिखा सका। नाबालिग होने के कारण उसके पास लाइसेंस नहीं था। रजिस्ट्रेशन के कागजात, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र व हेलमेट नहीं था। जिस पर वहां खड़े एएसआई राजबीर ने उसके वाहन का 30000 रुपये का चालान कर दिया। साथ ही उसकी स्कूटी का इम्पाउंड भी कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में नाबालिगों को वाहन नहीं दौड़ाने दिया जाएगा। इसे लेकर विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है।
दयाल चौक से गुजर रहे स्कूटी सवार नाबालिग को रोककर उसका 30 हजार का चालान किया गया है। उसके पास कई कागजात नहीं थे। उसके वाहन को इम्पाउंड कर दिया गया है। नाबालिगों के वाहन चलाने से उनके साथ ही अन्य वाहन चालकों के साथ हादसे का भय बना रहता है। नाबालिग के परिपक्व नहीं होने से हादसे का डर ज्यादा होता है। इसे लेकर नाबालिग वाहन चालकों के विशेष रूप से चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रीभगवान, शहरी ट्रैफिक प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें