फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्षाबंधन से पहले बाजारों में जाम

Sat, 09 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :24: सोनीपत के गोहाना रोड बाजार के पास जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही शहर में त्योहार का उत्साह चरम पर नजर आया। सुबह से ही लोग राखी व उपहारों की खरीदारी के लिए बाजारों की ओर उमड़ पड़े। भीड़ के कारण शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बाजार में राखियों के साथ मिठाई, मेवे, गिफ्ट आइटम और सजावटी सामान के स्टॉल सज गए थे। मिठाई व मेवा की दुकानों, गिफ्ट गैलरियों और राखी स्टॉल पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, रेलवे रोड, सेक्टर-14 मार्केट, मंडी क्षेत्र समेत सभी प्रमुख बाजारों में दिनभर भारी भीड़ रही।
जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर के पास, गीता भवन चौक, सेक्टर-14 मार्केट, गोहाना रोड फ्लाईओवर, ककरोई चौक और मुरथल अड्डा चौक रहे। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें