फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाली तीज महोत्सव में पारंपरिक खेलों ने मोहा मन

Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 49- सोनीपत की अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई की ओर से
विज्ञापन
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने शिरकत की।
विज्ञापन

विशेष अतिथि लक्ष्मी जिंदल, सोहनलाल जिंदल, सुमन गोयल, कपिल गोयल, अनीता बंसल, विष्णु बंसल मौजूद रहे। मेले में हस्त निर्मित विभिन्न सामान, कपड़े, सूट, साड़ी, कुर्ती, सौंदर्य प्रसाधन, ज्वेलरी, राखी व खानपान के स्टाॅल लगाए गए।
महिलाओं के लिए नृत्य, म्यूजिकल चेयर, नींबू दौड़, क्विज फॉर ऑल, तंबोला, लकी ड्रॉ जैसी मनाेरंजक गतिविधियां करवाई गईं। मेयर ने युवा पीढ़ी को हरियाली तीज व अपनी संस्कृति के बारे में अवगत कराया। महिला प्रधान बबीता जिंदल ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन संजय सिंगला, प्रधान अनिल गुप्ता, युवा प्रधान अनुज मंगला, टीकाराम मित्तल, ओडी गर्ग, अशोक गर्ग, प्रेम नारायण गुप्ता, यशपाल गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें