फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 69 तो हरियाणा के 33 किसान और युवा जेल में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल हुआ तो किसान नेताओं ने उसके बाद काफी किसानों व युवाओं के लापता होने का आरोप लगाया। जिनके बारे में पता लगाने को कमेटी बनाते हुए कार्रवाई शुरू की गई तो अभी तक 115 किसानों व युवाओं का पता लग चुका है। वह 115 किसान व युवा दिल्ली की जेल में बंद हैं और इसका पता उस समय चला, जब दिल्ली सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को उनकी सूची सौंपी। उस सूची को संयुक्त किसान मोर्चा ने सार्वजनिक किया है, जिसमें पंजाब के 69 किसान व युवा हैं। वहीं हरियाणा के 33 किसान व युवा जेल में बंद हैं तो दिल्ली के 11, यूपी व उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति जेल में बंद हैं। उन सभी के परिजनों से संपर्क करके संयुक्त किसान मोर्चा हर संभव मदद भी करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने काफी लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने जिनको गिरफ्तार किया था, उनको जेल भेज दिया गया था। जबकि संयुक्त किसान मोर्चा को उनके बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी तो उनका पता लगाने के लिए कमेटी का गठन किया गया और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। कमेटी के संयोजक प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला ने बताया कि लापता किसानों व युवाओं की तलाश में दिल्ली सरकार को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने जेल में बंद किसानों व युवाओं की सूची उनको सौंपी है, जिसमें 115 किसान व युवा शामिल हैं। राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला के अनुसार उन सभी किसानों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, जिससे उनको कानूनी व आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान व उसके परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनकी मदद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा हर समय मौजूद है। क्योंकि यह किसी एक की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश के हर किसान की लड़ाई है और इसको मिलकर ही जीता जाएगा।
जेल में बंद हरियाणा के किसान और युवा
जसबीर, मनोहरपुर जींद, परमजीत सिंह, फिल्खमवाड़ा यमुनानगर हरियाणा, अंकित, सालवन करनाल हरियाणा, गुरमीत सिंह, हिम्मतपुरा टोहाना हरियाणा, अंकित, सनौली खुर्द पानीपत हरियाणा, दिनेश, वार्ड-8 रोहतक हरियाणा, प्रवेश, मातन बहादुरगढ़ हरियाणा, अनिल, मनोहरपुर जींद हरियाणा, अमरजीत सिंह, बांसखुर्द हिसार हरियाणा, दयाकिशन, असौदा झज्जर हरियाणा, नवनीत सिंह, खोखरी जींद हरियाणा, मनदीप, खुदान झज्जर हरियाणा, सुमित, भगवतीपुर रोहतक हरियाणा, शमशेर, खुकरी जींद हरियाणा, सुनील, कसाना कैथल हरियाणा, संदीप, शुगर मिल कालोनी रोहतक हरियाणा
विज्ञापन

सतपाल, रिठाल रोहतक हरियाणा, दीपक, कसाना कैथल हरियाणा, मोहित, कसाना कैथल हरियाणा, नवीन, वार्ड 8 सांपला रोहतक हरियाणा, सुमित, भगवतीपुर रोहतक हरियाणा, श्रवण, निंदाना रोहतक हरियाणा, अजय, निंदाना रोहतक हरियाणा, जगबीर, रिठाल रोहतक हरियाणा, मलकीत सिंह, हिम्मतपुरा फतेहाबाद हरियाणा, राजीव, रिठाल रोहतक हरियाणा, अशोक, रिठाल रोहतक हरियाणा, अलामीर, वार्ड 8 सांपला रोहतक हरियाणा, अजमेर, रिठाल रोहतक हरियाणा
अनिल कुमार, धुराना झज्जर हरियाणा, आशीष, नूरनखेड़ा गोहाना हरियाणा, रवि, लोवाखुर्द झज्जर हरियाणा।
जेल में बंद पंजाब व अन्य राज्यों के किसान
जसविंदर सिंह, मानसा पंजाब, अमृतपाला, मोगा पंजाब, जगबीर, संगरूर पंजाब, जसकरण सिंह, भटिंडा पंजाब, मनप्रीत सिंह, फतेहगढ़ पंजाब, इकबाल सिंह, लुधियाना पंजाब, धर्मेंद्र, मोगा पंजाब, गुरप्रीत सिंह, फाजिलका पंजाब, अजयपाल सिंह, पटियाला पंजाब, विक्की, मानसा पंजाब, जगसेर सिंह, भटिंडा पंजाब, गुरदीप सिंह, विष्णु गार्डन दिल्ली, रमनदीप, मोगा पंजाब, जसपाल सिंह, ख्याला दिल्ली, नानू, लक्ष्मी पार्क नांगलोई दिल्ली, जीत सिंह, संगरूर पंजाब, जोगिंदर सिंह, मानसा पंजाब, नवजोत सिंह, मोहाली पंजाब, जितेंद्र सिंह, गुरदासपुर पंजाब, मनिंदर सिंह, फतेहगढ़ साहिब पंजाब, जगविंदर सिंह, संगरूर पंजाब, लखबीर सिंह, भटिंडा पंजाब, मलखान सिंह, भटिंडा पंजाब, जसवंत सिंह, मोगा पंजाब,
जुनैद, नांगलोई दिल्ली, सतनाम, संगरूर पंजाब, सुखप्रीत, मोगा पंजाब, सुखराज, मानसा पंजाब, संदीप, तरनतारन पंजाब, यादवेंद्र, फाजिलका पंजाब, हरप्रीत, फिरोजपुर पंजाब, जसविंदर, मानसा पंजाब, बीरेंद्र सिंह, भटिंडा पंजाब, गुरप्रीत, फाजिलका पंजाब, प्रदीप सिंह, लुधियाना पंजाब, रंजीत सिंह, मोगा पंजाब, रमनदीप सिंह, मानसा पंजाब, रंजीत, नवा शहर पंजाब, रूपिंद्र सिंह, मानसा पंजाब, शुभम मयूरा, ककरोला दिल्ली, अमनदीप, भटिंडा पंजाब, दलजिंदर सिंह, मोगा पंजाब, गुरूमुख सिंह, फतेहगढ़ पंजाब, बलबिंद्र सिंह, होशियारपुर पंजाब, प्रकट सिंह, फिरोजपुर पंजाब, गुरुदयाल सिंह, होशियारपुर पंजाब, दिलशाद, मोहाली चंडीगढ़ पंजाब, हरविंद्र, राजपुरा पटियाला पंजाब, गुरविंद्र सिंह, पटियाला पंजाब, गुरमेज, संगरूर पंजाब, कुलविंद्र सिंह, संगरूर पंजाब, कुलदीप सिंह, मानसा पंजाब, ओवरसीर, मानसा पंजाब,
गुरजंत सिंह, गुरदासपुर पंजाब, गुरपेंद्र सिंह, भठिंडा पंजाब, जसविंद्र सिंह, मानसा पंजाब, लवप्रित सिंह, मानसा पंजाब, दीपक, मलिकपुर दिल्ली, गुरप्रीत सिंह, फाजिल्का पंजाब, भाग सिंह, मोगा पंजाब, धर्मपाल, ढांसा दिल्ली, हरजिंद्र सिंह, मोगा पंजाब, बलदीर सिंह, मोगा पंजाब, पंथप्रीत, भठिंडा पंजाब, कुलविंद्र सिंह, बराला पंजाब, गुरुसेवक, मानसा पंजाब
शाह अबजन अंसारी, उत्तम नगर दिल्ली, संदीप कुमार, ककरोला दिल्ली, सोनू शर्मा, ककरोला दिल्ली, सुखजिंद्र सिंह, मानसा पंजाब, सिमरजीत सिंह, भठिंडा पंजाब, संदीप सिंह, भठिंडा पंजाब, सुखराज, फिरोजपुर पंजाब, स्वर्ण सिंह, पटियाला पंजाब, नरेंद्र गुप्ता, ककरोला दिल्ली, जगदीश सिंह, मोगा पंजाब, जगदीप सिंह, मोगा पंजाब, जसपाल, मानसा पंजाब, जगसिरन, मानसा पंजाब, आशीष, गाजियाबाद यूपी, हरजेंद्र सिंह, मोगा पंजाब, रलजीत सिंह व बहादराबाद उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें