फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ट्रैक्टर पलटने से हादसा: क्रेटा गाड़ी की तेज LED लाइट से चकाचौंध हुआ चालक, दो युवा किसानों की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव चिटाना में कार की तेज रोशनी ट्रैक्टर चालक मनोज की आंखों में पड़ गई। दृश्यता पूरी तरह प्रभावित होने से ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और खेत में जाकर पलट गया। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव चिटाना के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किसानों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसे का कारण सामने से आ रही एक क्रेटा कार की तेज लाइट बताई जा रही है, जिससे ट्रैक्टर चालक की आंखें चौंधिया गईं और वाहन खेत की ओर मुड़ गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गांव चिटाना के 39 वर्षीय मनोज और 25 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। दोनों नहरी का पानी लगाने के लिए अपने खेत की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


गांव से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचते ही सामने से आ रही ह्यूंडई क्रेटा कार की तेज रोशनी ट्रैक्टर चालक मनोज की आंखों में पड़ गई। दृश्यता पूरी तरह प्रभावित होने से ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और खेत में जाकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए, और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।स्थानीय ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल मोहाना थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे को साफ-साफ चकाचौंध के कारण बताया गया है, लेकिन पुलिस ने अज्ञात क्रेटा चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मोहाना थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में शामिल कार की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चालक भाग गया था, लेकिन जल्द ही उसे ट्रेस कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें