फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ट्रैक्टर चालक और नाबालिग छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में ट्रैक्टर चालक और नाबालिग छात्र घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक को हाईवा और नाबालिग छात्र अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की टक्कर से घायल हो गया। इस पर शहर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी हाईवा व ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव बुसाना निवासी विकास ने पुलिस को शिकायत दी कि 2 मार्च को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल जा रहा था। जब वह महम रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से एक हाईवा ने उसके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे उसे चोटें आई और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी चालक हाईवा लेकर भाग गया। बाद में वह नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा।
दूसरे मामले में राम बस्ती निवासी टिंकू ने बताया कि 7 मार्च को दोपहर बाद करीब ढाई बजे उसका 14 वर्षीय बेटा सुमित साइकिल से घर आ रहा था। जब वह पुरानी तहसील रोड महिला थाना के पास पहुंचा तो पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सुमित को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया, जबकि आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना उन्हें एक व्यक्ति ने फोन के माध्यम से दी। बाद में उन्होंने सुमित को इलाज के लिए महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें