फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्यटन मंत्री ने ओडिशा की उप मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

विज्ञापन
फोटो 51- प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित करती ओडिशा की उप मुख्
विज्ञापन
सोनीपत। सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिदा से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच ओडिशा व हरियाणा के पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के केंद्र में लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि सरकार पर्यटन के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है, अन्य राज्यों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे पुरी, कोणार्क व चिल्का झील की जानकारी साझा की। हरियाणा के धार्मिक स्थलों जैसे कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर व सूरजकुंड मेले के महत्व को भी रेखांकित किया। दोनों राज्यों के पर्यटन विभागों के बीच सहयोग को और सशक्त बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। इस मुलाकात को दोनों राज्यों के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे ओडिशा व हरियाणा के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें