फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिश्तेदार से बात करने के लिए निकाला मोबाइल, झपटमार ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन परिसर में आए व्यक्ति के हाथ से दो झपटमार उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित अपनी पत्नी संग स्टेशन परिसर में आए थे। उन्होंने मामले से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 स्थित एक्स सर्विसमैन सोसाइटी निवासी प्रवीन सिंह ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह 24 फरवरी की रात को दस बजे अपनी पत्नी के साथ फाटक की तरफ रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास से निकलकर आगे चले गए। एक युवक ने टी-शर्ट व दूसरे ने कमीज पहन रखा था। वह अचानक वापस पुरानी फाटक की तरफ आए। प्रवीन सिंह ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदार से बातचीत करने के लिए अपना मोबाइल निकाल लिया। वह बात कर रहे थे कि तभी टी-शर्ट पहने हुए युवक उनके पास आया और मोबाइल झपट लिया। उसके बाद दोनों युवक फाटक की तरफ भाग लिये। वह उनके पीछे दौड़े, लेकिन पकड़ नहीं सके। उसका दूसरा साथी हिंदू कॉलेज की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें