फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा दिवस पर हवन कर एकता की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया

Sun, 02 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हरियाणा दिवस पर हवन करते सोनीपत सम
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को हरियाणा दिवस पर सोनीपत समाज पंचायत की ओर से हवन किया गया। इसमें प्रदेश की शांति, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला एवं सह संयोजक अशोक खत्री ने लोगों ने हवन में आहुति डालकर राज्य की खुशहाली एवं एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
समाज पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा दिवस न केवल राज्य के गठन की याद दिलाता है बल्कि यह हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक एकजुटता और प्रगति की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।
विज्ञापन

इस दौरान प्राध्यापक दिलबाग, प्रधान राम सिंह त्यागी, सुरेश गोयल, उपप्रधान हरपाल सिंह दहिया, रामनिवास गौतम, सुरेश कुमार गुप्ता, राजेश दहिया, रमेश चंद्र शर्मा, सूरत सिंह मलिक, विपिन गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें